MPTAAS Awas Yojana 2025: मध्य प्रदेश सरकार दे रही है ₹24,000 की स्कॉलरशिप, अगर आप हॉस्टल में नहीं रहते तो जरूर भरें ये फॉर्म

MPTAAS Awas Yojana 2025: क्या आप भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं और हॉस्टल नहीं मिला? क्या आप किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं? तो आपके लिए खुशखबरी है, मध्य प्रदेश सरकार ने MP Awas Scholarship 2025 के तहत एक ऐसी योजना शुरू की है जो सीधे आपके बैंक अकाउंट में ₹24,000 तक की सालाना मदद पहुंचाएगी।

इस योजना का नाम है – MP Awas Sahayata Yojana 2025, जिसे MPTAAS पोर्टल के माध्यम से लागू किया गया है। आइए इस योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी जानते हैं – पात्रता, लाभ, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें।

MPTAAS Awas Yojana 2025 क्या है?

यह योजना खास तौर पर SC और ST कैटेगरी के छात्रों के लिए बनाई गई है जो कॉलेज में पढ़ाई तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें हॉस्टल की सुविधा नहीं मिल पाई है। ऐसे छात्र जो किसी भी तरह के डिग्री या डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन लेकर किराए के मकान में रह रहे हैं, उन्हें हर महीने सरकार आर्थिक सहायता देती है।

यह मदद ₹1000 से लेकर ₹2000 प्रति माह तक की हो सकती है, जो 12 महीने के लिए दी जाती है। यानी साल भर में एक छात्र को ₹24,000 तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है।

योजना के फायदे क्या हैं?

स्थानमासिक सहायता राशि
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन (संभागीय मुख्यालय)₹2000
अन्य जिला मुख्यालय₹1250
ब्लॉक या तहसील स्तर₹1000
  • कुल ₹24,000 तक की वार्षिक सहायता।
  • राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर होती है।
  • कॉलेज में पढ़ाई के दौरान किराया भरने में आर्थिक राहत।

कौन-कौन छात्र इस योजना के लिए पात्र हैं?

  • सिर्फ SC (अनुसूचित जाति) और ST (अनुसूचित जनजाति) वर्ग के छात्र इस योजना के लिए पात्र है।
  • जिन्होंने 12वीं के बाद किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी कॉलेज में एडमिशन लिया हो।
  • वह छात्र जो सरकारी हॉस्टल में नहीं रहते उन्हे इस योजना का लाभ मिलता है।
  • पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के पात्र छात्र को भी इस योजना का लाभ मिलता है।
  • छात्र का किराया निवास कॉलेज के स्थान से भिन्न होना चाहिए (यानी, कॉलेज और घर एक ही नगरीय निकाय में नहीं होने चाहिए)।

MPTAAS Scholarship Renewal 

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज:

  1. मकान मालिक का ID या Address Proof
  2. रेंट एग्रीमेंट (किरायानामा)
  3. पासपोर्ट साइज फोटो
  4. 10वीं और पिछली परीक्षा की मार्कशीट
  5. जाति प्रमाण पत्र
  6. माता-पिता का आय प्रमाण पत्र
  7. बैंक पासबुक की कॉपी
  8. निवास प्रमाण पत्र
  9. समग्र ID
  10. College Code और Course Code
  11. आधार कार्ड
  12. IFSC कोड सहित बैंक खाता विवरण, आदि।

MP Awas Scholarship 2025 Online Form कैसे भरें?

ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्र को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जो कुछ इस प्रकार से हैं:-

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं: https://www.tribal.mp.gov.in/MPTAAS
  2. आधिकारिक वेबसाइट मे जाने के बाद लॉगिन करें अपने ID और Password से।
  3. अब Dashboard पर जाएं और “Aawaas” सेक्शन पर क्लिक करें।
  4. अब “Application Apply” विंडो खुलेगी – इसमें सारी जानकारी भरें:
    • स्थायी पता विवरण
    • किराए का पता विवरण
    • मकान मालिक की डिटेल्स
    • किरायानामा अपलोड करें (Declaration डाउनलोड करके भरें)
  5. सभी डिटेल्स भरने के बाद “Preview” करें और फिर Final Submit बटन पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकालकर अपने संबंधित कॉलेज में सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ जमा करें।

जरूरी सूचना:

  • इस योजना के लिए आवेदन बिलकुल फ्री है। किसी भी एजेंट को पैसा न दें।
  • सिर्फ वही छात्र आवेदन करें जिनका हॉस्टल में प्रवेश नहीं हुआ है।
  • गलत जानकारी देने पर स्कॉलरशिप रिजेक्ट हो सकती है।
  • जो छात्र फेल हो गए हों या परीक्षा परिणाम रुका हुआ हो, उन्हें अगले साल पात्रता नहीं मिलेगी।

MPTAAS Scholarship Profile Registration 2025

निष्कर्ष

अगर आप मध्य प्रदेश के SC/ST वर्ग से हैं, किसी कॉलेज में एडमिशन है और किराए पर रह रहे हैं – तो यह योजना आपके लिए एक सुनहरा मौका है। ₹24,000 तक की सहायता राशि सीधे खाते में ट्रांसफर होती है जो आपकी पढ़ाई का बोझ कम कर सकती है।

Leave a comment